इलेक्ट्रॉनिक कांटों को ना थोपे सरकार : बुवानीवाला

असंध : कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता एवं वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों में जब आढ़तियों की दुकानों पर पिछले 50 वर्षों से कांटे है और किसान का मॉल तुलने में किसानों को कोई समस्या नहीं है तो फिर सरकार इलेक्ट्रॉनिक कांटों को क्यों थोपना चाहती है। उन्होंने यहां कहा कि किसानों द्वारा खेत से लाए गए धान या गेहूं की तलाई धर्म कांटों में करवाकर ही फसल मंडी में आढ़तियों के फड़ पर बेचने के लिए डाली जाती है और मार्किट कमेटी सचिवों या ख़रीद एजेंसी द्वारा उसी मॉल की बकायदा खरीद भी की जाती है। कांग्रेस पार्टी के नेता ने सवाल किया कि जब किसी भी वर्ग को कोई दिक्कत नहीं,फिर सरकार बेतुके इलेक्ट्रॉनिक कांटे लाने के दिए गए फरमानों को वापिस करे। उनसे अनाज मंडियों के कुछ आढ़ती विभिन्न मंडियों के मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बारे मुख्यमंत्री से बात करके बीच का रास्ता निकलवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *