पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने ‘सुरों की मलिका’ आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

स्पीकर संधवां ने कहा कि आशा भोंसले की मधुर और विशिष्ट आवाज़ ने कई दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके गीत हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे और विश्व भर के लोगों को मंत्रमुग्ध करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आशा भोंसले के निधन की खबर सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है और उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर इस अपूरणीय क्षति को सहने के लिए दुखी परिवार को शक्ति और साहस प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *