मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

लुधियाना: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के पिता को खन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने सौदागर सिंह सराओ को पायल इलाके से दबोचा है। आरोपी पर एक आढ़ती को फोन कर रकम मांगने का आरोप है।

पुलिस जांच के अनुसार, पायल क्षेत्र के एक आढ़ती को कॉल कर 1 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल बताया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें खुलासा हुआ कि इस फिरौती की साजिश ऑस्ट्रेलिया में बैठे शगनप्रीत सिंह और उसके पिता सौदागर सिंह द्वारा रची गई थी। सबूतों के आधार पर पुलिस ने सौदागर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *