हरियाणाः रबी की फसलों की खरीद के लिए 24 घंटे खुली रहेंगी मंडिया : बड़ौली

चंडीगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहाकि नायब सैनी सरकार में किसान हित सर्वोपरि है। रबी फसलों को खरीदने के लिए नायब सैनी सरकार का मंडियों को 24 घंटे खुले रखने का निर्णय किसानों के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि किसान हमेशा से हमारे देश का आधार रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ही किसानों का सम्मान करने वाली पार्टी है। भावांतर भरपाई योजना के तहत नायब सैनी सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। हरियाणा की नायब सरकार ही देश में पहली ऐसी सरकार है जो 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि रबी की फसलों को खरीदने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान में बड़ा फैसला लिया है। किसान रात को भी अपनी फसल मंडी में लेकर आ सकते हैं और रात को ही गेट पास भी किसानों को मिलेंगे। अब मंडियों में भीड़ कम होगी और किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लक्ष्य हर वर्ग के लोगों को सशक्त करना है। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से नारी सशक्तिकरण को नई उड़ान मिल रही है। हरियाणा में लगभग 10 लाख महिलाओं को हर माह 21 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। गरीब लोगों के पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।

बड़ौली ने कहा कि वैश्विक युद्ध के चलते जहां दूसरे देशों में महंगाई चरम पर है वहीं मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल से 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी पर छूट देकर लोगों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जनता का पूरा ध्यान रखते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश के अंदर मजबूत कनेक्टिविटी और तेज विकास हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *