ट्रिपल इंजन सरकार तीन दफा के कार्यकाल में भी पेयजल आपूर्ति का हल नही कर सकी: पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी

ट्रिपल इंजन सरकार तीन दफा के कार्यकाल में भी पेयजल आपूर्ति का हल नही कर सकी: पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी

* कालका और मोरनी में दिक्कत ज्यादा

कालका : पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार तीन दफा के कार्यकाल में भी कालका विधानसभा के पिंजौर, कालका और ग्रामीण इलाको में आज भी पेयजल आपूर्ति का हल नही कर सकी। हैरानी की बात है कि आज भी लोग पेयजल के लिए संघर्ष कर रहे है। कई ऊंट या अन्य साधनों से दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर है। कालका शहर में तो पानी की समस्या के समाधान के लिए स्थिति में कोई सुधार नही हो पाया है। स्वच्छ जल लोगों का अधिकार है। सरकार सुर्खियां बटोरने के लिए दावे जरूर करती है। परंतु इन दावों में कोई दम नही होता है। उन्होंने कहा कि अब तो विधायक, चेयरमैन तक बीजेपी के है और केन्द्र, राज्य में भी इनकी सरकार है। परंतु पानी की समस्या के समाधान के लिए कोई हल आखिरकार क्यों नही निकल पा रहा है। चौधरी ने कहा कि लोग अपने पैसों से पानी के टैंकर मंगवाते है। नई सरकार बने 6 महीने हो गए है। कालका में मैनिफेस्टो के वादे भी पूरे करने शुरू किए जाए।

मोटरें रिजर्व नही रखी जा रही, मोटर सड़ने पर बदलने में बहुत वक्त लगता है-चौधरी

कालका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि गर्मी में तापमान बढ़ने पर अक्सर नलकूप की मोटरें खराब होने लगती है। परंतु कहीं भी 8-10 मोटरें रिजर्व नही रखी हुई है। किसी नलकूप की मोटर खराब होने पर खराब मोटर को रिपेयर करके उसे ही बदलने में बहुत वक्त लगता है। यदि मोटर रिजर्व हो तो मोटर तुरंत बदली जा सकती है। एक तो 10-12 मोटरें रिजर्व रखी जाएं दुसरा लोड से कम पॉवर की मोटरें लगाई जाती है। जो ओवरलोड में सड़ जाती है। ऐसी तमाम कमियों को दूर किया जाए। अंत में चौधरी ने कहा कि कालका विधानसभा में पेयजल आपूर्ति के लिए ठोस इंतजाम किए जाए। शहरी क्षेत्रों पानी के लो प्रेशर से भी राहत दिलाई जाए। जो सप्लाई मिलती है। वो भी लोगों तक नहीं पहुंच पाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *