पार्षद सोनिया सूद व भाजपा नेता उमेश सूद ने सेक्टर 10 में शुरू कराया सड़क का काम

 

पंचकूला, 1मई,
स्थानीय पार्षद सोनिया सूद व जिला परिषद के अध्यक्ष और भाजपा नेता उमेश सूद ने बुधवार को यहां सेक्टर 10 और 9 की इंटरनल मार्केट में सड़क की री कारपेटिंग का काम शुरू करवाया।
इस मौके पर पार्षद सोनिया सूद ने कहा कि वह अपने वार्ड के तहत सभी सेक्टरों के छोटे बड़े काम प्राथमिकता के आधार पर पूरे कर रहे हैं हर एक काम में निजी रूप से इंवॉल्व होकर लोगों को सेटिस्फाई करती हैं।जो भी वायदे मैंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए थे वह तो कब के पूरे हो चुके हैं उसके अलावा भी बहुत से काम किए जा रहे है।आप लोग भी अपने सुझाव हमे देते रहे ताकि वह सब काम भी करवाए जाए।
इससे पहले सेक्टर 8,9,10 में मेन रोड पर
होटल साइट्स व शोरुम वाले एरिया में सड़कों को रि कारपेट करवाई जा चुकी है और इन्हीं शोरूमों की बैकसाइड में पार्किंग एरिया की भी रिकार्पेटिंग कराई गई है।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सेक्टर और 8 की इनर मार्केट में भी रिकार्पेटिंग कराई जाएगी। तीनों सेक्टर्स की मार्केट की रिनोवेशन के टेंडर नगर निगम से लगवाए हुए हैं।जहाँ जल्दी ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। ये तीनो मार्किट्स शहर की सबसे बढ़िया मार्किट बनकर उभरेंगी।इसके अलावा
जो भी जरूरी काम है सब कराए जाएंगे। जल्दी ही सेक्टर 8 में मार्केट का पार्किंग स्पेस को भी बढ़ाया जाएगा ताकि यहाँ आने वाले लोगो को गाड़िया खड़ी करने की दिक्कत ना आये । सोनिया सूद ने लोगों से आवाहन किया कि गर्मी का मौसम चल रहा है, सो पानी की वेस्टेज को रोका जाए वहीं गाड़िया धोने के लिए फ्रेश वाटर यूज ना करें। उन्होंने कहा कि सेक्टर 9 में जल्द ही एक नया ट्यूबवेल लग जाएगा। सेक्टर 8 में 495 नंबर वाले ब्लॉक में पेयजल किल्लत को जल्द दूर किया जाएगा।सेक्टर 10 में भी जो ट्यूबेल का काम पिछले 3-4 महीने से चल रहा है उसे भी जल्दी शुरू करवाया जा रहा है । इससे पानी की समस्या का हल हो जाएगा । यहाँ यह बताना भी ज़रूरी है की पिछले कुछ दिनों से पानी का जलसत्तर तक़रीबन 50 फिट नीचे चला गया है जिसमे नई पाइप लाइन डालकर उसे ठीक किया गया है । इस अवसर पर सोनिया सूद जी ने HSVP के अधिकारियों की खूब तारीफ़ की और कहा कि इनका पूरा सहयोग मिल रहा हैं । सोनिया सूद जी ने कहा की वार्ड के लोगों के हर छोटे बड़े काम को करवाने के लिए वह और उमेश जी सदा आपके साथ हैं। इस दौरान भारत हितेषी, राकेश कपूर, अमन गम्भीर, सुरिंदर छिंदी, केसी जिंदल,कुलवंत शर्मा, भारत भूषण रिहोड़,परवीन गोयल, एसएल वर्मा आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *