राहुल गांधी के फर्जी वोटर खुलासे से घबराई सरकार, चुनाव आयोग दे जवाब: हुड्डा

 

चंडीगढ़, 11 अगस्त – पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के फर्जी वोटर खुलासे से बीजेपी सरकार घबरा गई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के शांतिपूर्ण मार्च को पुलिस द्वारा रोकना और हिरासत में लेना तानाशाही की निशानी है।

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने सबूतों के साथ फर्जी वोटरों का मुद्दा उठाया, लेकिन चुनाव आयोग ने तथ्यों पर जवाब देने की बजाय शिकायतकर्ता को ही धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग अब बीजेपी सरकार का अंग बनकर काम कर रहा है और असली मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी को नोटिस भेज रहा है।

हुड्डा ने हरियाणा के नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वोटिंग के बाद आयोग ने तीन दिन तक टर्नआउट आंकड़ों में बदलाव किया। “पिछले पांच चुनावों में हरियाणा में हमेशा वही पार्टी जीती जो पोस्टल बैलेट में आगे रही, लेकिन इस बार कांग्रेस को 74 सीटों पर बढ़त मिलने के बावजूद ईवीएम में बीजेपी विजेता रही,”

कांग्रेस नेता ने मांग की कि देश में चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं। “जब अमेरिका और जर्मनी जैसे विकसित देश बैलट पेपर से चुनाव करा सकते हैं, तो भारत में क्यों नहीं?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *