रिपोर्ट :रोमी सिंह
पंचकूला: समाज उत्थान और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए डॉ. बेनू राव आज क्षेत्र की प्रेरणास्रोत हस्तियों में शामिल हो गई हैं। वर्षों से निरंतर सेवा और समर्पण के माध्यम से उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें की हैं।
डॉ. राव के मार्गदर्शन में महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए कई सफल कार्यक्रम आयोजित किए गए। हाल ही में उन्होंने स्वदेशी मेला जो कि महिलयों द्वारा आयोजित और महिलाओं द्वारा संचालित था उसका सफल आयोजन किया जिससे बहुत से महिलाओं को आर्थिक लाभ मिला डॉ बेनू राव ने समाज को जोड़ने वाली विभिन्न गतिविधियों का सफल संचालन किया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों को मिला।
महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर आयोजित उनके भाषणों और अभियानों ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, और स्वदेशी अभियान से जुड़ी पहलें भी शुरू कीं।
डॉ. राव का मानना है कि “जब एक महिला सशक्त होती है, तब पूरा परिवार और समाज सशक्त बनता है।”
उनकी यह सोच और प्रयास महिलाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं। सेवा, दृढ़ता और नेतृत्व—इन तीन स्तंभों पर आधारित उनके कार्यों को समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा व्यापक सराहना मिल रही है।
आज डॉ. बेनू राव न केवल महिलाओं की आवाज़ बनकर उभरी हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत धुरी भी बन चुकी हैं।

