भाजपा युवा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी भाई दीपक गर्ग ने वार्ड 13 सेक्टर 4 पंचकूला में सभी पंचकूला वासियो के साथ देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

 

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम, बोले—गौ-माता हमारी मां है, जिनमें देवी-देवताओं का वास

रिपोर्ट  : कोमल रमोला
पंचकूला, 26 जनवरी।
पंचकूला शहर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के साथ मनाया गया। एक ओर परेड ग्राउंड में हरियाणा के राज्यपाल द्वारा पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, वहीं दूसरी ओर सेक्टर-4 मार्केट में भी देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सेक्टर-4 मार्केट में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सह-प्रभारी दीपक गर्ग के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल रहा और संविधान व लोकतंत्र के मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक गर्ग ने कहा कि 77वां गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की मजबूती समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ही संभव है।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने गौ-माता पर भी विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय हमारी मां के समान है और भारतीय संस्कृति में गौ-माता में देवी-देवताओं का वास माना गया है। उन्होंने कहा कि गौ-संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है और इसे केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व के रूप में देखना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने भी शिरकत की। वहीं स्वामी विश्वामित्रानंद महाराज ने अपने संबोधन में गौ-रक्षा, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल, कार्यकारी महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा पूरी, मुकेश सिंगला, युवा प्रदेश अध्यक्ष योगिंदर शर्मा, नरेश बंसल, सुरेश अग्रवाल, संजीव कुमार, राहुल गुप्ता, बृज लाल गोयल, रोशन गोयल, राजिंदर टोनी, कृष्ण कुमार, कपिल, राकेश गुप्ता, टेक चंद सिंगला, अशोक भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुमित दहिया ने किया। इस दौरान संदीप यादव एवं सौरव अत्री द्वारा प्रस्तुत शहीद-ए-आजम भगत सिंह पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया, वहीं नगाड़ों द्वारा स्वागत ने कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा भर दी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ देश की एकता, अखंडता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *