अशोक शर्मा
समालखा: गांधी स्मारक निधि,पंजाब,हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश, पट्टीकल्याणा के पूर्व अध्यक्ष स्व.महेश दत्त शर्मा की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्वाध्याय आश्रम पट्टीकल्याणा में किया गया।हवन यज्ञ पश्चात उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय सर्व सेवा संघ खादी समिति के संयोजक अशोक कुमार शरण ने बताया कि स्व.महेश दत्त शर्मा स्वतंत्रता सेनानी,खादी जगत की महान विभूति स्व.सोमभाई के ज्येष्ठ पुत्र थे।1942 में मात्र चार वर्ष की आयु में भारत छोड़ो आन्दोलन के समय अपने माता-पिता के साथ मेरठ जेल में रहे।
वे अपने विद्यार्थी जीवन में पंजाब स्टूडेंट वेलफेयर एशोसिएशन के सन् 1956-1960 तक सह-सचिव रहे।वे पंजाब युवा कांग्रेस के सचिव उस समय थे जब इन्दिरा गांधी युवा कांग्रेस की अध्यक्षा थी।अपने विद्यार्थी जीवन में ही उन्होंने सन् 1956 में भूदान आंदोलन में भी भाग लिया था।वे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस एस के भी महामंत्री रहे। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि पानीपत को जिला बनाने के लिए स्व. महेश दत्त ने एक सक्रिय भूमिका निभाई थी।उन्होंने शहर भर के प्रमुख बुद्धिजीवियों,उद्योगपतियों तथा वकीलों को एक मंच पर ला कर पानीपत नागरिक मंच की स्थापना की तथा इस मंच के माध्यम से उन्होंने पानीपत को जिला बनाने के लिए पूरा संघर्ष किया था। पानीपत नागरिक मंच के अस्तित्व में आने से लेकर अपने अन्तिम समय तक वे इसके अध्यक्ष रहे।
इस अवसर पर किरण शरण,हेमलता रावत,अजय कुमार,सुनीता शर्मा,गिरिराज,रोशन लाल,संजय पटेल, डॉ नायब सिंह आर्य,राजेश,योगेंद्र प्रसाद,प्रसन्न कुमार,सोनू कौशिक,राहुल,बिमलेश,मीना,सईदा , सोना,एवं गांधी स्मारक निधि पब्लिक स्कूल के छात्र – छात्राएं एवं स्टाफ के साथ साथ प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे साधक-साधिकाएं उपस्थित रहे।

