नौगांव: पुरोला कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का दो दिवसीय बार्षिक उत्सव एक व दो अप्रैल को विधालय परिसर में आयोजित होगा। वार्डन के०जी०बी०बी० कण्डियालगांव
आशा भवानी
ने बताया समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित दो दिवसीय बार्षिक उत्सव में वित्तीय साक्षरता एवं पुरातन छात्रा ओं का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इसके अतिरिक्त रवांई लोक संस्कृती, जौनसारी, हिंमांचली, पंजाबी, नेपाली गीतों की शानदार प्रस्तुती कि जायेगी।
कार्यक्रम में प्रथम मुख्य अतिथि विधायक पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, अति विशिष्ट अतिथि जिपं अध्यक्ष रमेश चौहान,
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह,
डॉ० शक्ति प्रसाद सेमवाल, ज्योतिषाचार्य (माँ रेणुका धाम) सरनोल (पुरोला), शम्मी बौरियाण प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत (मठ वार्ड) तथा
द्वितीय दिवस
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राजकुमार,
विशिष्ट अतिथि प्रमुख श्रीमती निशिता शाह
पुर्व विधायक मालचन्द, पुर्व जिंप अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के अलावा
कार्यक्रम संयोजक श्री एम० सी० रमोला उप जिला अधिकारी पुरोला व कार्यक्रम सह संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी
श्रीमती पूजा नेगी शामिल रहेगी ।
