साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 31 मार्च (हरमिंदर नागपाल)
विधायक कुलवंत सिंह ने आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत विधानसभा क्षेत्र मोहाली से 17वीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस फेज-6 से श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना हुई, जहां श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, श्री राम तीर्थ बालिकी मंदिर, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर के दर्शन करेंगे।
इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में यह यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।
उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु अपने-अपने इलाकों के बूथ इंचार्जों के पास रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं और सरकार की कोशिश है कि कोई भी इच्छुक श्रद्धालु इस योजना से वंचित न रहे।
विधायक ने आगे कहा कि उनके लिए सबसे संतोषजनक पल वह होते हैं जब तीर्थ यात्रा से लौटकर श्रद्धालु अपने अनुभव साझा करते हैं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करते हैं।
इस मौके पर स्टेट अवार्डी एवं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के कॉन्स्टिट्यूएंसी कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह ने कहा कि इस योजना के जरिए सरकार ने लोगों की लंबे समय से चली आ रही धार्मिक इच्छाओं को पूरा किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार की पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए खोले गए मोहल्ला क्लीनिकों में रोजाना 95 हजार से अधिक मरीज इलाज और जांच का लाभ उठा रहे हैं, जहां दवाएं भी मुफ्त दी जाती हैं।
इस अवसर पर रमनप्रीत कौर (हलका कोऑर्डिनेटर), आरपी शर्मा (ब्लॉक प्रेसिडेंट), हरविंदर सिंह (ब्लॉक प्रेसिडेंट), स्वर्ण सिंह, परमजीत सिंह विक्की, सुखविंदर सिंह गोगी, मलकीत सिंह, हरमीत सिंह, नरिंदर कौर, मीनाक्षी राजपूत और अनवर अली भी उपस्थित थे।
