हरियाणा विधान सभा सचिवालय के पदोन्नत कर्मचारियों ने विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को धन्यवाद दिया

चंडीगढ़ : हरियाणा विधान सभा सचिवालय में शुक्रवार को पदोन्नत हुए कर्मचारियों ने विधान सभा के विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने विस अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ और स्मृतिचिह्न भेंट किए। सचिवालय में विभिन्न पदों पर कुल 20 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विधान सभा सचिवालय में काम करना हम सबके लिए बड़े सौभाग्य की बात है और यह कार्य सीधे तौर पर जनहित का है। इसलिए इसे पूरे मनोयोगपूर्वक करना चाहिए। हरविन्द्र कल्याण ने आगे कहा कि सार्वजनिक काम ईश्वरीय कार्य है और इसे करने का अवसर मिलना बहुत बड़े सौभाग्य का विषय है। कर्मचारियों ने इस अवसर पर अपने उत्साह और कृतज्ञता का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *