*हरियाणा की डायरी*
*प्रस्तुति:चन्द्र शेखर धरणी*
*वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार*
*पांव भले रुके फिर भी बाबा के बुलंद हौसले*
पिछले काफी दिनों से घर में गिरने से दोनों पांव में हुए फ्रैक्चर के कारण ऊर्जा मंत्री अनिल विज चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण बेड रेस्ट पर है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके हौसले काबिले तारीफ हैं। जिन्होंने जहां इतनी तकलीफ होने के बावजूद भी राज्यसभा की वोट भी डाली। प्रदेश और हल्के के विकास का कोई भी काम न रूके इसके लिए घर से ही फाइलों का निपटारा कर रहे हैं।अनिल विज के जज्बे को सलाम किया जा रहा है।पैरों का फ्रैक्चर
अब खुल चुका है।बाबा वाकर के सहारे चलना शुरू हो चुके हैं।
।।।
*विकास के पहिए की गति रैलियों के माध्यम से और तेज कर रहे हैं नायब सैनी*
मौजूदा समय में प्रदेश के हर कोने में भाजपा के मंत्रियों और विधायकों द्वारा रैलियां की जा रही हैं। जहां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री दिल खोलकर लोगों की मांगों को पूरा करने में लगे हुए हैं जिसके लिए उन्होंने खजाने के मुंह पूरी तरह से खोल दिए हैं वैसे भी हरियाणा के वित्त मंत्री का कार्यभार भी मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास ही ही है। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री द्वारा रेलिया में बड़ी-बड़ी सौगातें दी जा रही हैं । जिसके चलते आने वाले दिनों में इससे प्रदेश के विकास की गति कई गुना तेज होगी।
।।।
*थारी नाक नीचे कोनी औन दी*
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के हल्के में रखी गई मुख्यमंत्री की रैली के दौरान एक बार फिर से पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने हुड्डा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सारी की सारी नौकरियां रोहतक वालों को दी जाती थी। मैं नाम नहीं लेना चाहती लेकिन कितने ही नेता हुड्डा के दरबार में द्वारपाल की भांति बैठे रहते थे।लेकिन मैंने लड़ झगड़ कर तुम्हारे हिस्से के काम कराए कभी भी तुम्हारी नाक नीचे नहीं होने दी।
*श्रुति को तुम्हारे हवाले कर रही हूं*
पहले बेटी के लिए विधानसभा सीट का त्याग किया अब राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद किरण चौधरी ने भावुक अपील करते हुए हल्का वासियों से कहा की अब इसे आपके हवाले कर रही हूं। यह बड़ी सौभाग्यशाली है जिसे नायब सैनी जैसा मुख्यमंत्री मिला है। इसने दिल्ली में मेरे चुनाव में और यहां भिवानी में अपने दादाजी के चुनाव में बचपन में ही वोट मांग रखे हैं इसे यहां हर घर हर कोई जानता है। यह अपने पिता का नाम रोशन करेगी। यही नहीं उन्होंने हलके के लोगों से कहा कि जो भी व्यक्ति दाएं बाएं गए हैं उसे भी वापस ले आओ क्योंकि भाजपा आने वाले 40 साल तक भी कहीं जाने वाले नहीं है।
कांग्रेस की महिला विधायकों की जुगल बंदी
आजकल हरियाणा में कांग्रेस की दो महिला विधायकों की जुगल बंदी देखते ही बनती है।राज्यसभा चुनावों में क्रास वोटिंग के खेल के बाद अनुशासन समिति के समक्ष भी इन विधायकों का स्टैंड क्लियर था कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को दिखा कर कांग्रेस के उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध के पक्ष में मतदान किया है।इन दोनों विधायकों ने पिछले दिनों मीडिया के समक्ष आकर जो बयान दिए उन पर यह आज भी कायम हैं।परिणाम भले ही राज्यसभा में कांग्रेस के पक्ष में गए।मगर कांग्रेस की गुटबंदी चरम सीमा पर सार्वजनिक हो चुकी है।जो मर्जी हो भाजपा के लिए स्थिति पूर्णतया सुखद है।
।।।।।
वेल्यूबल भंडारी
राज्य सभा चुनावों में आजाद उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करवाने में सक्रिय मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव तरुण भंडारी भाजपा के लिए वेल्यूबल भंडारी साबित हुए है।अतीत में हरियाणा फिर हिमाचल व अब फिर हरियाणा के अंदर राज्यसभा चुनावों में खेला कर भंडारी ने अपना सिक्का साबित कर दिया है।भाजपा की धार्मिक प्रमुखों की मैनेजमेंट संभालने वाले भंडारी राजनीति में भी कारगर भूमिका निभा रहे हैं।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व हरियाणा के सी एम नायब सिंह सैनी के भरोसेमंद तरुण भंडारी ने हाल ही में यह बयान देकर की अच्छे लोगों के लिए भाजपा के दरवाजे सदैव खुले है,कांग्रेस में तारपीडो करने के संकेत दे दिए है।
।।।।।
सुरक्षा विहीन कांग्रेस मुख्यालय
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय पर पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सुरक्षा का हवाला दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज ने शुक्रवार को हरियाणा पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र मीडिया में जारी करते हुए बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर बम धमाका हो चुका है।
सुरक्षा एजेंसियां अभी इस मामले की जांच कर रही हैं। चंडीगढ़ में हरियाणा व पंजाब के राजनीति दलों के मुख्यालय हैं। इनके बाहर अक्सर पुलिस की गश्त रहती है और पुलिस बल तैनात रहता है। दूसरी तरफ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के सेक्टर नौ स्थित मुख्यालय की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, यह सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित है।हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह अक्सर चंडीगढ़ के सेक्टर नौ स्थित मुख्यालय में रहते हैं। प्रदेश में भी उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। राव नरेंद्र द्वारा जिलों में कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें चंडीगढ़ तथा हरियाणा में पुलिस की पायलट जिप्सी का कवर प्रदान किया जाए तथा एचपीसीसी मुख्यालय की सुरक्षा को मजबूत करते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया जाए। इसके अलावा समय-समय पर पुलिस के बम निरोधक दस्ते, डॉग स्कवायड आदि की जांच को यकीनी बनाया जाए।
।।।।
राहत कांग्रेस प्रमुख को
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नारनौल की ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर फिलहाल रोक (स्टे) लगा दी है। यह मामला गुरुवार को नारनौल की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हर्षाली चौधरी की अदालत में सूचीबद्ध था।बताया जा रहा है कि इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) गुरुग्राम की ओर से अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी। चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी।यह मामला पलवल की 30 एकड़ जमीन के सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) के बदले कथित तौर पर पैसों की मांग से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित है । जानकारी केअनुसार वर्ष 2013 में धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने इस मामले में स्टिंग ऑपरेशन किया था। बाद में वर्ष 2016 में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। इनेलो नेता रामपाल माजरा ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त को भी दी थी। कुछ समय पहले इनेलो द्वारा चंडीगढ़ में इस मामले से जुड़ी सीडी भी जारी की गई थी और इस पर पत्रकार वार्ता भी की गई थी।
।।।।
