पंचकूला/नंदी गौ सेवा सदन पंचकूला सौजन्य से आज ग्राम कोट स्थित नंदी गौशाला में नवनिर्मित यज्ञशाला का भव्य शुभारंभ किया एवं विशाल यज्ञ का आयोजन किया । इस पावन अवसर पर भक्ति, योग और गौ-सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौ सेवक एवं गौ रक्षक महामंडलेश्वर स्वामी विश्वामित्र गिरी जी महाराज ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ श्री नीरज पाराशर (प्रधान, शिव मंदिर सेक्टर-21), श्रीमती शकुंतला देवी मित्तल और श्री दीपक गर्ग (प्रधान, नंदी गौ सेवा समिति) भगवान दस मित्तल,राजेश गौतम यज्मान के रूप में सम्मिलित हुए। यज्ञ का विधि-विधान पूर्वक संचालन पंडित राम प्रसाद शास्त्री जी द्वारा किया गया।
प्रमुख संबोधन एवं संदेश:
स्वामी विश्वामित्र जी महाराज: उन्होंने आह्वान किया कि हमें गौ-पालक के साथ-साथ ‘गौ-रक्षक’ बनने की आवश्यकता है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 27 अप्रैल को गौ माता को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करवाने हेतु देश की प्रत्येक तहसील में 31,000 नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा।
आर्य रमेश चंद्र बावा: उन्होंने वैदिक संदेश देते हुए सृष्टि संवत और भारतीय नववर्ष (विक्रम संवत) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘यज्ञो वै श्रेष्ठतमम् कर्म’ है, अतः यज्ञ को जीवन का अनिवार्य अंग बनाना चाहिए।
दीपक शर्मा (कोषाध्यक्ष नंदी गौ सेवा सदन): उन्होंने गौ माता के संरक्षण और संवर्धन पर जोर देते हुए लोगों से विशेष अवसरों पर यज्ञशाला में सेवा देने की अपील की।
प्रेम आहुजा (पतंजलि प्रभारी): ‘पहला सुख निरोगी काया’ का मंत्र देते हुए उन्होंने योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति:
श्रीमती निर्मला विरमानी, बिंदु मदान, योगराज चौधरी, आर्य नरेश गोयल और अमित बंसल ने मधुर भजनों के माध्यम से ईश्वर भक्ति और गौ-सेवा की महिमा का गुणगान किया।
सहयोग एवं आभार: नंदी गौ सेवा सदन के कषाध्यक्ष दीपक शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव कुमार दिलावरी, जयकृष्ण धीमान, ताराचंद, सुरेंद्र कंबोज, करमचंद, विजय बहन, कमलेश जी, सुमन लिखी, धर्म पाल आर्य, अशोक आर्य, राजेश गौतम (ब्राह्मण सभा) और समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा
