अमृतसर, 5 अप्रैल(हरमिंदर नागपाल)
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार द्वारा बनाए जा रहे कानून पर विचार-विमर्श करने के लिए कल, 6 अप्रैल को बुलाई गई पंथक बैठक में सभी संगठनों के नेताओं को पहुंचने की अपील की है। यह बैठक शिरोमणि कमेटी के मुख्य कार्यालय, तेजा सिंह समुंद्री हॉल में सुबह 11:00 बजे शुरू होगी।
इस संबंध में शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि यह पूरी कौम के लिए बेहद महत्वपूर्ण और गंभीर मामला है, जिस पर सभी सिख संगठनों के साथ विचार करके साझा पंथक राय कायम करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सिखों के ‘जाग्रत जोत’ गुरु हैं, इसलिए बनाए जाने वाले कानून के विस्तृत पहलुओं पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इसी मकसद से शिरोमणि कमेटी द्वारा यह पंथक बैठक रखी गई है। इस बैठक के संबंध में शिरोमणि कमेटी की ओर से निम्नलिखित को निमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं:
समस्त सिख जत्थेबंदियाँ, निहंग सिंह दल और दमदमी टक्साल।
सिख संस्थाएं, विद्वान, सिख जज और वकील।
सिख मिशनरी कॉलेज और सिंह सभाएं।
सिख फेडरेशन और सभी सिख संप्रदायों के प्रमुख।
निर्मला, उदासी, सेवा पंथी और कारसेवा वाले महापुरुष
