नारनौल : अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल होंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद, पटीकरा में 15 अप्रैल को भव्य आयोजन

नारनौल : संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 15 अप्रैल को गांव पटीकरा में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। अटेली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राव नरेंद्र सिंह और जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर नव युवक मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बाबा साहेब के आदर्शों और उनके सामाजिक योगदान को समर्पित होगा। सत्यवीर झुकिया ने कहा कि बाबा साहेब का संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी समाज को उन्नति के मार्ग पर ले जाने के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। दौरे के दौरान राव नरेंद्र सिंह ने विभिन्न सामाजिक और आर्थिक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को उठाना और शासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रदेश में प्रशासनिक मजबूती और किसानों के हितों की रक्षा पर बल दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में प्रदेश की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

गांव पटीकरा में होने वाले इस समारोह को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सरपंच और पंच शामिल होंगे। इस अवसर पर दलीप चेयरमैन, महेंद्र प्रधान राताँ, सुमेर प्रधान बिहाली, कमलेश चेयरमैन और सुनीता वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए रूपरेखा तैयार की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *