रोमी सिंह/ रमोला न्यूज़
पंचकूला :
सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रचारक और श्रीमद्भागवत कथा व्यास साध्वी चित्रलेखा जी आज मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के निवास स्थान पर पहुंचीं। इस अवसर पर भंडारी परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
साध्वी चित्रलेखा जी ने निवास पर आयोजित सूक्ष्म सत्संग और चर्चा के दौरान उपस्थित परिजनों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने धर्म, सेवा और समाज कल्याण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजनीति का मुख्य ध्येय भी अंततः जनसेवा ही होना चाहिए।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान श्री तरुण भंडारी ने साध्वी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “साध्वी जी का सानिध्य और आशीर्वाद मिलना हमारे परिवार के लिए परम सौभाग्य की बात है। उनके विचार और आध्यात्मिक ऊर्जा हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देते हैं।इस मौके पर समाजसेवक प्रदीप गोयल जी,, नरेश गोयल जी ,मोहित वेसासी जी भाजपा नेता , जिला उपाध्यक्ष तेजिंदर टोनी जी,वैद संदीप याधव ,मुकेश सिंगला जी एवं महावीर बंसल जी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया
भेंट के दौरान स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में साध्वी जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
