सुरेश चंद रमोला/ रमोला न्यूज़
उत्तरकाशी : प्रधानों की समस्याओं का समाधान और गांवों के विकास प्राथमिकता : कृपाल सिंह
जनपद में प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव कृपाल सिंह के आगमन पर ग्राम प्रधानों ने जगह-जगह जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रविवार को उनके उत्तरकाशी पहुंचने पर चिन्यालीसौड़ के नुगुण बैरियर, चिन्यालीसौड़ बाजार, देवीदार, डुंडा सहित जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में नव-निर्वाचित प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कृपाल सिंह ने ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मुख्य फोकस प्रधानों की समस्याओं के समाधान पर रहेगा।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले हम प्रधानों को मजबूत और सक्षम बनायेंगे उसके लिए हम अपनी तनख्वा बढ़वाना चाहते हैं क्यूंकि प्रधानों को महज 3500 रुपए मिलता है जो ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायतों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए “सड़क से सदन तक” संघर्ष किया जाएगा। विशेष रूप से ऑनलाइन हाजिरी की समस्या को उन्होंने सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए इसे प्राथमिकता से हल करने की बात कही।
उन्होंने ग्राम प्रधानों से गांवों के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का आह्वान किया और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए एकजुट होने की अपील की। कृपाल सिंह ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में गांवों की तस्वीर बदलना उनका लक्ष्य है और इसके लिए शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांवों को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने, छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़ने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। साथ ही, उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानों की आवाज जिला मुख्यालय से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी।
कृपाल सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार प्रधानों की समस्याओं के समाधान में सहयोग नहीं करती है, तो संगठन आंदोलन के लिए भी तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऑनलाइन हाजिरी की दिक्कत और कम मानदेय के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में प्रधानों को मजबूत और सक्षम बनाना आवश्यक है, जिसके लिए उनके मानदेय में वृद्धि की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।
उन्होंने ग्राम प्रधानों से गांव में विकास को तेजी से आगे बढ़ाने का आव्हान किया है। उन्होंने बताया कि हम विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट करने जा रहे हैं और मजबूती के साथ अपनी बात रखेंगे।
यदि सरकार इस विषय में हमारे साथ सहयोग नहीं करती है तो इसके लिए अगर हमें आंदोलन भी करना पड़ेगा तो उसके लिए हम पिछे नहीं हटेंगे । उन्होंने बताया की पहाड़ी राज्य की विषम भौगोलिक स्थिति के चलते यहां संचार सेवा के अभाव में ऑनलाइन हाजरिया नहीं लग पा रही है तो जिस वजह से गाँव में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं और मजदूरी भी बहुत कम 251 रूपए है जिससे लोगों को रोजगार नहीं मिलता है ।
इस मौके पर ,गिरिराज सिंह रावत प्रधान गेंवला ,अनिल सिंह ,चंद्रमोहन भट्ट ,
जितेन्द्र सिंह पोखरयाल,बिनोद,
देशराज,आशीष भटवाड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिंह पंवार,सोहन पाल सिंह राणा, समेत भारी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।
सामाजिक कार्यकर्ता कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे है।
