कोमल रमोला / रमोला न्यूज़
पंचकूला: वार्ड नंबर 13 से प्रत्याशी दीपक गर्ग ने आज सेक्टर 4 में धुआंधार डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके समर्थन में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली।क्षेत्र में पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने दीपक गर्ग का जोरदार स्वागत किया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिया। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति दीपक गर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती नजर आईं और घर-घर जाकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस अवसर पर दीपक गर्ग ने कहा, “वार्ड की माताओं और बहनों से मिल रहा यह अपार स्नेह और समर्थन मेरी असली ताकत है। महिलाओं का यह विश्वास इस बात का प्रमाण है कि वार्ड 13 की जनता अब बदलाव और विकास चाहती है। मैं वादा करता हूँ कि वार्ड की समस्याओं का समाधान करना और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।”प्रचार के दौरान स्थानीय निवासियों ने दीपक गर्ग को वार्ड की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का आश्वासन दिया। महिलाओं की भारी उपस्थिति ने विरोधियों के खेमे में हलचल तेज कर दी है और क्षेत्र में दीपक गर्ग की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही है।
वार्ड 13: सेक्टर 4 में दीपक गर्ग का धुआंधार जनसंपर्क, महिलाओं ने संभाली कमान
