आर्गेलिया डिज़ाइन स्टूडियो के लिए गर्व का क्षण: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने किया योनैक्स शोरूम का दौर

रोमी सिंह /रमोला न्यूज़

पंचकूला: भारतीय खेल जगत का एक बड़ा नाम और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने हाल ही में नए योनैक्स शोरूम का दौरा किया। इस दौरे की खास बात यह रही कि इस शोरूम का आकर्षक और प्रीमियम इंटीरियर डिज़ाइन ‘आर्गेलिया डिज़ाइन स्टूडियो’ (Aryelia Design Studio) द्वारा तैयार किया गया है।शोरूम में साइना नेहवाल का स्वागत आर्गेलिया डिज़ाइन स्टूडियो की कोर टीम ने किया। खेल में उत्कृष्टता (Sports Excellence) और बेहतरीन आर्किटेक्चर के इस मिलन ने वहां मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया। साइना ने शोरूम के लेआउट, कलर थीम और खिलाड़ियों के अनुकूल माहौल की प्रशंसा की।आर्गेलिया डिज़ाइन स्टूडियो की टीम ने इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक ग्लोबल स्पोर्ट्स ब्रांड (Yonex) के लिए डिज़ाइन करना और फिर देश की सबसे पसंदीदा खिलाड़ी से उसके लिए तारीफ पाना, उनके स्टूडियो के लिए एक मील का पत्थर है। यह पल उनकी रचनात्मक क्षमता और कस्टमाइज्ड डिज़ाइनिंग की ताकत को साबित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *