डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होंगे पुलम सिंह पंवार

 

 

नौगांव : सरस्वती शिशु मंदिर मुंगरा के प्रधानाचार्य पुलम सिंह पंवार को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान आर्टर यूनिवर्सिटी द्वारा आगामी 13 जून 2026 को प्रदान किया जाएगा।

पुलम सिंह पंवार पिछले 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यों, जनकल्याण एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही, जिसके लिए उन्हें उत्तराखंड सरकार द्वारा सम्मान एवं पेंशन भी अनुमन्य है।

वर्तमान में वह पतंजलि योगपीठ के “करो योग, रहो निरोग” अभियान के अंतर्गत शिशु मंदिर नौगांव परिसर में प्रतिदिन निःशुल्क योग कक्षाएं संचालित कर लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं बुक ऑफ एशिया द्वारा भी उन्हें शिक्षा, समाज सेवा एवं जनहित कार्यों के लिए मानद पीएचडी उपाधि से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *