हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहतास जांगड़ा ने संभाला कार्यभार 

 

रोमी सिंह/ रमोला न्यूज़

पंचकूला, 1 जून।

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष रोहताश जांगड़ा ने आज सेक्टर-4 स्थित बोर्ड कार्यालय में विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

कार्यभार संभालने के उपरांत जांगड़ा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है, वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उनका प्रयास रहेगा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचे, ताकि श्रमिक वर्ग का जीवन स्तर और अधिक बेहतर हो सके।

श्रम कल्याण बोर्ड के नव नियुक्त चेयरमैन रोहताश जांगड़ा सिरसा जिले के एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं तथा लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई में सचिव के रूप में कार्य किया तथा वर्ष 2009 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव भी लड़ा।

इसके अतिरिक्त वे भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष, सीएम विंडो सदस्य, एमिनेंट पर्सन तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नव नियुक्त चेयरमैन का स्वागत मुख्यालय पहुंचने पर उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ किया । उनके समर्थकों ने फूल मालाएं गुलदस्ते बुके भी भेंट किए ।

चेयरमैनका कार्यभार संभालने

के अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जगदीश चोपड़ा, हरियाणा एचपीएससी बोर्ड सदस्य सुभाष गंगा, जिला अध्यक्ष यतेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष नितिशा, जिला महामंत्री अंबर कुमार, विष्णु शर्मा, शुभम सिंह, सुखविंदर सिंह बराड़, बाबूलाल सैनी, सतपाल मेहता, रवि सैनी, पूर्व महामंत्री बलवान जांगड़ा, मीरा दुसाद, कृष्ण जलंधरा, सीएम विंडो एमिनेंट प्रकाश वीर जलंधरा, कुलविंदर सिंह, पीयूष मेहता, दिलीप सिंह, फकीरचंद मलेठिया, डॉ. अमरजीत चांनी, सुखविंदर सिंह बग्गा, डॉ. विनोद कुमार जांगड़ा, कृष्ण कुमार जांगड़ा, पूर्ण चंद्र सेन, महावीर जांगड़ा, बलजीत जांगड़ा, प्रवीण जांगड़ा, हनुमान कुंडू, आतिश लाखलान, रोहतास पलथानिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *