सेवा, सुशासन, समर्पण” की भावना के साथ सेवा ,शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी पहल, ।

सुरेश चंद रमोला/ रमोला न्यूज़
उत्तरकाशी –सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण व जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत आज विकासखण्ड कार्यालय डुंडा में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया गया तथा नागरिकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के स्टॉल लगाकर जानकारी प्रदान करते हुए पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त किए। इस दौरान पेंशन, आयुष्मान भारत, राशन कार्ड, आधार अपडेट, कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, स्वरोजगार एवं अन्य योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान और जानकारी उपलब्ध कराई गई।

जन सेवा शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह एवं उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं को सुना। प्राप्त 60 प्रकरणों में से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया। प्रमुख समस्याओं में ब्रह्मखाल में पानी के अनावश्यक बिल आने की शिकायत दर्ज हुई जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जल संस्थान को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डुंडा निवासी तरुणा देवी द्वारा बीपीएल राशन कार्ड के नवीनीकरण की शिकायत दर्ज की जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों में खट्टूखाल में सड़क निर्माण, उरेड़ा व यूपीसीएल से संबंधित दर्ज शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों,ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओ को साथ बैठकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा 04, पशुपालन विभाग द्वारा 16 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 08 जाति प्रमाण पत्र, हिस्सा प्रमाण पत्र आदि बनाए गए। मत्स्य विभाग द्वारा 25, सहकारिता विभाग द्वारा 12, उद्यान विभाग द्वारा 08 किसानों को उद्यान कार्ड वितरण, कृषि विभाग द्वारा 07, समाज कल्याण विभाग द्वारा 35, उद्योग विभाग द्वारा 10, श्रम विभाग द्वारा 10, डेरी विभाग द्वारा 22 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, निदेशक राष्ट्रीय आवास सहकारी समिति विजय सिंह संतरी,मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, सीवीओ एचसी बिष्ट सहित रजनेश सिंह, अलेंद्र भंडारी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *