हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष बने ओमप्रकाश देवीनगर, विपुल गोयल की मौजूदगी में संभाला कार्यभार

विक्रांत शर्मा/ रमोला न्यूज़
पंचकूला, 7 जुलाई: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल की उपस्थिति में आज श्री ओमप्रकाश देवीनगर ने हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने सेक्टर-1 स्थित नवीन लघु सचिवालय में अपने कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान यह दायित्व संभाला।

इस अवसर पर श्री विपुल गोयल ने श्री ओमप्रकाश देवीनगर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री ओमप्रकाश देवीनगर ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर श्याम लाल बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष बनतो कटारिया, पूर्व मंत्री कंवर पाल गुर्जर, नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *