खरसाली-राना में आज से दो दिवसीय सोमेश्वर महाराज आपाड़ मेले का शुभारंभ

 

रमोला न्यूज नौगांव :

यमुना घाटी के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल श्री सोमेश्वर महाराज का आपाड़ मेला आज से खरसाली एवं राना में श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। दो दिवसीय यह मेला 16 व 17 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, देवभक्त और क्षेत्रवासी भाग ले रहे हैं।

मेले में भगवान श्री सोमेश्वर महाराज के दर्शन, पूजा-अर्चना और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले को सफल बनाने की अपील की है।

इस अवसर पर कुथनौर वार्ड की जिला पंचायत सदस्य वीणा चौहान एवं सरत सिंह चौहान ने भी क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को मेले की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी लोक परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

मेले के दौरान पारंपरिक लोक वाद्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह मेला क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *