हेमंत कुमार (रमोला न्यूज़ )
कालका, 19 अगस्त, 2026
रात को हंडिया मोहल्ला में पुल बह जाने की सूचना मिलते ही विधायिका शक्ति रानी शर्मा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी शर्मा को सुबह ही एसडीएम संयम गर्ग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए।
विधायिका शक्ति रानी शर्मा के निर्देशों का ही परिणाम रहा कि इतनी जल्दी संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
विधायक के विधानसभा में व्यस्त होने के कारण उनके निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी शर्मा ने मौके पर जाकर गणमान्य लोगों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया। मौके पर पुल से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के मकानों की स्थिति को देखा गया तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं।
जनता की सुरक्षा और सुविधा के प्रति विधायिका शक्ति रानी शर्मा की तत्परता और संवेदनशीलता सराहनीय है। प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा जल्द से जल्द उचित समाधान और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पवन कुमारी शर्मा ने बताया कि विधायिका ने कहा कि
जनता की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

