रमोला न्यूज नौगांव : भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान एवं जिला प्रभारी के साथ विचार-विमर्श के बाद भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक एवं सह संयोजकों की सूची जारी की गई है। जिला संयोजक रावल सतीश सेमवाल की ओर से जारी सूची में जिले के विभिन्न मंडलों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूची के अनुसार सांकरी मंडल में प्रवीण सिंह रावत को संयोजक तथा सूरज मणि गौड़ को सह संयोजक, मोरी मंडल में अनिल रावत को संयोजक तथा लक्ष्मण सिंह को सह संयोजक बनाया गया है।
पुरोला मंडल में रोहित जुडियाल को संयोजक और उजला रावत को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नौगांव मंडल में सुमन डोभाल को संयोजक तथा राजेंद्र राणा को सह संयोजक बनाया गया है।
बर्नीगाड़ मंडल में केदार सिंह पंवार संयोजक और गब्बर सिंह रावत सह संयोजक, कालिंदी मंडल में संदीप चौहान संयोजक और दिनेश राणा सह संयोजक तथा बड़कोट मंडल में विकास रावत संयोजक और सरदार सिंह रावत सह संयोजक बनाए गए हैं।
इसी तरह ब्रह्मखाल मंडल में पुष्पेंद्र कैंतूरा को संयोजक और राम निवास मिश्रा को सह संयोजक, चिन्यालीसौड़ नगर मंडल में श्याम लाल जोशी को संयोजक और संतोष नौटियाल को सह संयोजक तथा चिन्यालीसौड़ मंडल में उदय शास्त्री को संयोजक और उदय पाल को सह संयोजक बनाया गया है।
भटवाड़ी मंडल में अरविंद नेगी को संयोजक तथा पूर्ण रावत को सह संयोजक और भागीरथी मंडल में
ज्ञान सिंह पंवार को संयोजक तथा महिपाल रावत को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की इस नई टीम से आपदा की स्थिति में स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों के बेहतर समन्वय, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान तथा प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विशेष रूप से पुरोला मंडल में उजला रावत को सह संयोजक बनाए जाने को लेकर नौगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

