हरप्रीत सिंह को वार्ड नंबर 20 का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया

 

अनिरुद्ध मिश्रा /रमोला न्यूज़ ब्यूरो

चंडीगढ़: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक एवं प्रदेश महासचिव (संगठन) रामायण कुशवाहा की संस्तुति से जिला नंबर 4 के अध्यक्ष एम.आर. अग्रवाल ने संगठन का विस्तार करते हुए हरप्रीत सिंह को वार्ड नंबर 20 का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरप्रीत सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि वह संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक एवं प्रदेश महासचिव (संगठन) रामायण कुशवाहा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर RLD को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।

आगे मीडिया प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि जिला अध्यक्ष एम.आर. अग्रवाल ने भी विश्वास व्यक्त किया कि हरप्रीत सिंह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तथा वार्ड नंबर 20 में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *