उत्तराखंड के प्रवासियों को जड़ों से जुड़े रहने की आवश्यकता है: राज्य मंत्री ओम प्रकाश भट्ट

 

अनिरुद्ध मिश्रा/ रमोला न्यूज़ ब्यूरो

चंडीगढ़। गढ़वाल भवन, सेक्टर-29, चंडीगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड प्रवासी परिषद, उत्तराखण्ड के उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भट्ट जी का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में उत्तराखंड प्रवासी परिषद ट्राईसिटी चण्डीगढ़ के संयोजक बुद्धि चंद डोटियाल, सुरेश वशिष्ठ, नगर निगम चंडीगढ़ की पार्षद गुरबक्श रावत, गढ़वाल सभा के प्रधान शंकर सिंह पवांर, सुभाष शर्मा जी, धर्मपाल रावत, बिरेंदर कंडारी व उत्तराखंड ट्राईसिटी की समस्त संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

गुरबक्श रावत ने बताया कि माननीय श्री ओम प्रकाश भट्ट जी का उत्तराखंड के प्रवासियों को प्रदेश से जोड़ने, उनके हितों की आवाज को मजबूती देने तथा उत्तराखंड के विकास के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। उनके विचार सुनने और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर उनके लिए गौरव का विषय रहा।
ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासियों को जड़ों से जुड़े रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य है कि उत्तराखण्ड प्रदेश में संस्कृति, परंपराओं और विकास से प्रवासी निरंतर जुड़े हुए हैं और एक गाँव गोद लें और प्रदेश के विकास में सहभागिता करें। परिषद प्रवासियों के हितों के लिए उत्तराखण्ड सरकार और प्रवासी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय बनाने हेतु तत्पर है।

उपस्थित सभी गणमान्य प्रवासियों ने माननीय ओम प्रकाश भट्ट जी को सम्मान समारोह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *