विक्रांत शर्मा/ रमोला न्यूज़ ब्यूरो
पंचकूला, 24 अगस्त: श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट ने समाजसेवी सुभाष सिंगला व पुनीत सिंगला जी के सहयोग से श्रावण मास के चौथे सोमवार के पावन अवसर पर पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल के बाहर साप्ताहिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
ट्रस्ट द्वारा यह पुण्य सेवा कार्य राधा रानी के नाम का स्मरण एवं आशीर्वाद लेकर प्रारंभ किया गया। भंडारे के माध्यम से लगभग 600 जरूरतमंद एवं श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी वृषभान गर्ग,रिम्पी गर्ग, सुभाष सिंगला, विनय कालरा, अशोक मित्तल, अजय मुंजाल, सुभाष जैन, ओपी पाहवा, पीके भंडारी,सहित अन्य सदस्य एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भंडारा वितरण में सेवा भाव से सहयोग किया।
श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट का उद्देश्य सेवा, सहयोग एवं मानवता के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक सप्ताह भंडारे का आयोजन कर समाजसेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

