दलविंदर सिंह सैनी को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया

 

चंडीगढ़: (हरमिंदर नागपाल रामोला न्यूज )चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान एच. एस. लक्की ने सरदार दलविंदर सिंह सैनी को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सेक्रेटरी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

इस अवसर पर जिला प्रधान एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, ब्लॉक प्रधान राकेश ब्रोटिया, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर दर्शन गर्ग सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एच. एस. लक्की ने कहा कि दलविंदर सिंह सैनी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सैनी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ निभाते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर जसबीर सिंह बंटी और दलविंदर सिंह सैनी ने एच. एस. लक्की का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सैनी समाज सहित शहर के गांवों और विभिन्न वर्गों के लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को एकजुट कर चंडीगढ़ की बेहतरी, विकास और जनहित के मुद्दों के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

दलविंदर सिंह सैनी ने कहा कि सैनी भाईचारा हमेशा कांग्रेस के साथ तन-मन-धन से खड़ा रहा है और भविष्य में भी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा चंडीगढ़ की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *