विक्रांत शर्मा /रमोला न्यूज़ ब्यूरो
पंचकूला, 2 सितंबर- हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के राज्यमंत्री श्री गौरव गौतम ने “हरियाणा-अफ्रीका ग्लोबल बिजनेस मीट” कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और कहा आने वाले समय में हरियाणा के युवाओं का ग्लोबल मार्केंट में डंका बजेगा।
श्री गौरव गौतम ने ये बात एनएच-22 माॅल अमरावती एनक्लेव पिंजौर में एक्सल पिं्रट पैक द्वारा आयोजित “हरियाणा-अफ्रीका ग्लोबल बिजनेस मीट” में कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा और अफ्रीकी देशों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती देने तथा युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलने के उद्देश्य से “हरियाणा-अफ्रीका ग्लोबल बिजनेस मीट” का आयोजन में किया गया है।
श्री गौतम ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है कि भारत ग्लोबल मार्केंट में विश्वगुरू के रूप में उभरे। इस दिशा में हरियाणा सरकार ने फोरन अफेयर विभाग हरियाणा बनाकर युवाओं को विदेशों में काम करने का सुनहरी अवसर प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि अफ्रीका व तंजानिया में जाकर हरियाणा के लोगों ने व्यापार के क्षेत्रों में नाम कमाया है। उन्होंने उन सभी बिजनेस मैन से अपील की हरियाणा के युवाओं को अपने साथ ग्लोबल समीट के माध्यम से साथ जोडकर उन्हें भी व्यापार करने के बारे में जागरूक करें ताकि हरियाणा का युवा वहां पर व्यापार कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने ग्लोबल समीट में आए व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि हरियाणा सरकार का सहयोग उनके साथ है और सरकार उनको आगे बढाने व उनका इंफ्रास्ट्रक्चर देने में भरपूर प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है भारत जब आजादी के 100 साल पूरे करने का जश्न मनाए तब भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में जश्न मना रहा होगा। उस सफलता में व्यापारी वर्ग व युवाओं का अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वासुदेव कुटुम्भकुम्भ की बात कहते है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की संस्कृति और सनातन का विदेशों में भी ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो। इसके लिए भी विदेशों में स्थित भारतीय व्यापारी ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें।
उन्होने बताया कि आज के वैश्विक दौर में व्यापारिक संबंध केवल कारोबार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास, निवेश, तकनीकी सहयोग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर भी तैयार होते हैं। इसी दृष्टिकोण के साथ यह आयोजन हरियाणा के युवाओं, उद्यमियों और अफ्रीकी देशों के बीच संवाद, संपर्क और संभावनाओं का एक प्रभावी मंच बनने जा रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस आयोजन का उद्देश्य हरियाणा और अफ्रीका के बीच सहयोग के नए आयाम और नवाचार स्थापित करना है ताकि दोनों पक्षों के सामाजिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूती मिल सके।
कार्यक्रम में कुरूक्षेत्रा यूनिवर्सिटी से आए अफ्रीकी देशो के छात्रों कारसेनिया जंगिया, पापा सेख गियो, सिफिवे म्डलूली, नकन्याल आइवरी, टेरेजा साईमन, इब्राहिम सैदू, म्न्गोमेजुलु, कसाईकुसिंडा, जोशुआ बामू, खेथेलो बियेला, डेवि डकेनी नवाजोक, मंदीस जुलू, न्हियाल माडिंग, धुओर माजोक, इंतुमेलेंग नथुन्या, लोन तिरेलो कैसारा, महासा सेंजाने और माजुलुल अफ्रीकन छात्रों ने समीट में भाग लिया।
श्री गौरव गौतम ने कहा कि कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण तंजानिया में कार्य एवं व्यवसाय का अनुभव प्राप्त कर चुके युवाओं द्वारा अपने अनुभव साझा करना होगा। ये युवा अपने प्रत्यक्ष अनुभवों के माध्यम से वहां उपलब्ध रोजगार, व्यवसाय और उद्यमिता की संभावनाओं के साथ-साथ वहां कार्य करने के दौरान प्राप्त सीख और अनुभवों को साझा करेंगे। यह सत्र विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा और उन्हें वैश्विक स्तर पर उपलब्ध अवसरों को समझने तथा भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करने की प्रेरणा देगा।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य अनुभवों को अवसरों में बदलना और संपर्कों को स्थायी सहयोग में परिवर्तित करना है। तंजानिया में कार्य कर चुके युवाओं की वास्तविक अनुभव-कथाएं आने वाले नवयुवकों और नवयुवतियों को यह समझने में मदद करेंगी कि सही कौशल, तैयारी और दृष्टिकोण के साथ वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नए अवसर तलाश सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की प्रतिभा, उद्यमिता और युवा ऊर्जा को अफ्रीकी देशों में उपलब्ध अवसरों से जोड़ना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। उन्हें उम्मीद है कि यह आयोजन भविष्य में नए व्यावसायिक संपर्कों, सहयोगी परियोजनाओं और युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसरों की मजबूत आधारभूमि तैयार करेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हरियाणा के विशेष कार्य अधिकारी श्री वीरेंद्र बड़खालसा, मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं विदेश सहयोग विभाग से जुड़े श्री पवन चैधरी मुख्य वक्ता तथा हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन श्री मुकेश गर्ग, हिना बिंदलिस हरियाणा की विदेश विभाग मामले विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

