पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसाट से कर्मचारी यूनियन की मुलाकात; कर्मचारियों ने मांगों संबंधी मांग-पत्र सौंपा

 

एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 7 सितंबर 2026:(हरमिंदर नागपाल‌ रमोला न्यूज़)

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसाट से आज पंजाब मंडी बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों और समूह दर्जा-तीन कर्मचारियों द्वारा मुलाकात की गई। इस मौके पर यूनियन के प्रधान सुरिंदर सिंह, जनरल सचिव मुकेश कुमार, मीत प्रधान गुरप्रीत सिंह, प्रैस सचिव हरीश प्रसाद, कैशियर भूपिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह गिल समेत समूह कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों और मुलाजिमों से संबंधित विभिन्न मुद्दों के बारे में चेयरमैन को अवगत करवाया गया और इनके जल्द निपटारे की मांग की गई।

यूनियन के नुमाइंदों द्वारा पंजाब एग्रो से मर्ज हुए कर्मचारियों की सेवा शर्तों और उनके द्वारा अपनी वरिष्ठता संबंधी दायर किए गए केसों का मुद्दा भी उठाया गया। यूनियन के नेताओं ने चेयरमैन के ध्यान में लाया कि पंजाब मंडी बोर्ड में मर्ज हुए पंजाब एग्रो के कर्मचारियों के हुक्मों में यह स्पष्ट किया गया था कि इन कर्मचारियों की वरिष्ठता पंजाब मंडी बोर्ड में मर्ज होने की तिथि से मानी जाएगी और पंजाब मंडी बोर्ड में पहले नियुक्त हुए क्लर्कों की वरिष्ठता से नीचे फिक्स की जाएगी।

इसके अलावा यूनियन द्वारा मांग की गई कि पंजाब मंडी बोर्ड में डेप्युटेशन पर काम कर रहे पंजाब एग्रो के मुलाजिमों को उनके मूल विभाग में तुरंत वापस भेजा जाए। यूनियन नेताओं ने यह भी मांग रखी कि भविष्य में किसी भी अन्य विभाग या कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को डेप्युटेशन पर लेने या मर्ज करने पर मु मुकम्मल रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब मंडी बोर्ड के मौजूदा कर्मचारियों की तरक्कियों, वरिष्ठता और सेवा से संबंधित अन्य मामलों में पैदा होने वाली समस्याओं को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुलाजिमों की जायज मांगों के समय-सिर निपटारे से जहां कर्मचारियों में संतुष्टि पैदा होगी, वहीं विभाग के कामकाज में भी और बेहतरी आएगी। इस मौके पर यूनियन द्वारा चेयरमैन को मांग-पत्र भी सौंपा गया।

चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसाट ने नुमाइंदों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और विश्वास दिलाया कि पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा इन मांगों पर हमदर्दीपूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द योग्य कार्रवाई की जाएगी। स. बरसाट ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार सूबे के हर वर्ग की भलाई के लिए लगातार यत्नशील है और मुलाजिमों के हितों की रक्षा के लिए भी वचनबद्ध है।

……………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *