अगर सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल शीघ्र खत्म नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में सफ़ाई को लेकर विकट स्थिति पैदा हो जाएगी- ओ पी सिहाग 

 

विक्रांत शर्मा /रमोला न्यूज़ ब्यूरो

पंचकूला, 7 सितंबर: जननायक जनता पार्टी पंचकूला के ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में जजपा पंचकूला हल्का प्रधान राजेश निषाद एवं जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा ने सेक्टर-4 पंचकूला में शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के महानिदेशक मुकुल कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की तथा पंचकूला सहित प्रदेश भर के हज़ारों हड़ताली कर्मचारियों की जायज़ मांगे मानने के लिये उनको एक ज्ञापन सौंपा। जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने महानिदेशक अर्बन लोकल बॉडीज मुकुल कुमार से आग्रह किया कि पिछले एक महीने से मजबूरी में अपनी मांगों को लेकर पंचकूला सहित प्रदेश भर के हज़ारों सफ़ाई कर्मचारी एवं फायर विभाग के अस्थाई कर्मचारी लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला

पंचकूला के पंचकूला, कालका एवं पिंजौर जैसे शहरों की सडकों एवं गलियों में सेंकड़ों टन कुड़ा एकत्रित हो गया है ,हर रोज हो रही बारिश की वजह से महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। ओ पी सिहाग ने कहा पूरे प्रदेश के सभी शहरों में इस हड़ताल की वज़ह से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अगर जल्दी ही सफ़ाई कर्मचारियों की जो जायज मांगे हैं उनको न माना गया तो बारिश के मौसम में सफ़ाई को लेकर विकट स्थिति पैदा हो जाएगी जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।

 

महानिदेशक को ज्ञापन सौंपते हुए जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने उनको कहा कि हरियाणा सरकार को अपनी बात पर कायम रह कर हड़ताली कर्मचारियों की सारी मांगे तुरंत मान लेने चाहिए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने 4 महीने पहले जब कर्मचारी हड़ताल पर गए थे तो नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ 13 मई 2026 को बातचीत के बाद सभी प्रमुख मांगों को सैद्धांतिक तौर पर मान लिया गया था तथा 20 जून 2026 तक पूरा करने का आश्वासन दिया था ,जिसमें हज़ारों की संख्या में लगे कच्चे सफ़ाई कर्मियों एवं फायर कर्मियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने के साथ अन्य मांगे भी शामिल थी। परंतु अब सरकार अपने वादे से मुकर रही है, इस वज़ह से ये कर्मचारी मजबूरी में हड़ताल पर गए हैं। जजपा नेताओं ने डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडीज से अपील की प्रदेश सरकार को हठधर्मी छोड़कर प्रदेश हित में एवं हज़ारों सफाई कर्मचारियों के हित में उनको बुलाकर बातचीत करके मांगों को मानकर इस लंबी चल रही हड़ताल तथा आन्दोलन को तुरंत खत्म करवाना चाहिए ताकि सभी शहरों में सफ़ाई व्यवस्था पटरी पर लौट सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *