देशभक्ति के रंग में रंगा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ‘वंदे मातरम्, नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गान

 

तिलक चंद रमोला नौगांव : सरस्वती शिशु मंदिर मुंगरा नौगांव में शुक्रवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में ‘वंदे मातरम्, नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान प्रस्तुत कर राष्ट्रभक्ति की भावना का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के प्रवेक्षक अध्यापक प्रमोद रावत, पीटीए अध्यक्ष मेजर डाक्टर बचन सिंह रावत तथा विधालय प्रधानाचार्य पुलम सिंह पंवार ने कहा

 

कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से परिचित कराया गया।

इस दौरान कार्यक्रम प्रवेक्षक प्रमोद रावत प्रधानाचार्य पुलम सिंह पंवार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर ‘एक राष्ट्र, एक ध्वज, एक स्वर’ की भावना को प्रदर्शित किया।

इस मौके पर कबूल सिंह पंवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक जिला संघ चालक,

पीटीए अध्यक्ष मेजर बचन सिंह रावत, प्रवेक्षक

प्रमोद रावत, पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशीमोहन राणा, प्रधानाचार्य रिना रावत, प्रधानाचार्य पुलम सिंह पंवार,

मंडल अध्यक्ष अमिता परमार, कमला राणा, संरक्षक जगदीप रावत, हरदेव राणा, पितांबर दत्त नौटियाल, जगजीवन बंधानी समेत कई लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *