वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत हरियाणा कांग्रेस राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय का करेगी घेराव : वीरभान मेहता

 

कोमल रमोला
रमोला न्यूज़ ब्यूरो

पंचकूला,

‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ एवं कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत हरियाणा कांग्रेस द्वारा 8 अक्टूबर को पंचकूला में राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के घेराव एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता तथा अभियान प्रभारी वीरभान मेहता के नेतृत्व में आयोजित होगा। कार्यक्रम में INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मताधिकार सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही लोकतंत्र की बुनियाद हैं। यदि मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया अथवा मताधिकार को लेकर किसी भी प्रकार की अनियमितता या पारदर्शिता की कमी सामने आती है, तो कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए मजबूती से अपनी आवाज उठाएगी।
उन्होंने कहा कि जनता के वोट की ताकत से सरकारें बनती हैं, इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना और उसे बिना किसी भेदभाव के मतदान का अधिकार मिलना बेहद जरूरी है। मतदाता का वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र में उसकी आवाज और उसकी भागीदारी का सबसे मजबूत माध्यम है। कांग्रेस ऐसी किसी भी प्रक्रिया का विरोध करेगी, जिससे आम मतदाता के अधिकार प्रभावित होते हों या चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हों।
वीरभान मेहता ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशभर में जनता के बीच पहुंचकर लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के प्रति जागरूकता पैदा कर रहे हैं। पंचकूला में होने वाला विरोध मार्च इसी अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचेंगे और ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को सामने रखेंगे।
उन्होंने कहा कि यह केवल कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा से जुड़ा जन-सरोकार का अभियान है। इसी उद्देश्य से INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है, ताकि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की आवाज को और व्यापक एवं मजबूत बनाया जा सके।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सुधा भारद्वाज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथियों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा के इस महत्वपूर्ण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को जब बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज बुलंद करेंगे, तो शायद सरकार की आंखें खुलें और उसे मजबूर एवं पीड़ित जनता की आवाज सुनाई देने लगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार की चुप्पी अब स्वीकार नहीं की जाएगी।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मौजूदा सरकार की हर जनविरोधी नीति और जनविरोधी फैसले के खिलाफ आम आदमी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। कांग्रेस का संघर्ष किसी एक व्यक्ति या वर्ग के लिए नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है।
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक: 08 अक्टूबर 2026, गुरुवार
समय: प्रातः 10:00 बजे
एकत्रित होने का स्थान: SBI के सामने वाली पार्किंग, सेक्टर-17, पंचकूला
सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथी सेक्टर-17 स्थित पार्किंग में एकत्रित होंगे। यहां से विरोध मार्च निकालते हुए राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर पंचकूला के विधायक चंद्र मोहन, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, जिला कांग्रेस पंचकूला के अध्यक्ष संजय चौहान सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *