पंचकूला में धूमधाम से मनाया दशहरा महोत्सव, 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र

 

कोमल रमोला
रमोला न्यूज़ ब्यूरो
पंचकूला 20 अक्टूबर : शालीमार ग्राउंड में मंगलवार को दशहरा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाट्रिक क्लब की ओर से आयोजित महोत्सव में 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला मुख्य आकर्षण रहा।
वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रेम जी गोयल मुख्य अतिथि रहे। राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त सुश्री अदिति सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भंडारी, पंचकूला के मेयर श्री श्यामलाल बंसल, श्री रतन लाल कटारिया ट्रस्ट की संयोजक और चेयरमैन, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग श्रीमती बंतो कटारिया, एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया के एमडी एसपी सिंगला, सनलिट ग्रुप के चेयरमैन रमेश गुप्ता, यूनाईटड बायोटेक प्रा. लि. के डा. मनन गक्खड़ उपस्थित रहे। लोग रावण के जलते पुतले को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक दिखे।
हरियाणवीं गायक तेजपाल ने गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। सबसे बड़े रावण को देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग पहुंचे। श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी के चेयरमैन विष्णु गोयल, प्रधान नवराज मित्तल जॉनी, महासचिव संदीप गुप्ता और वरिष्ठ उपप्रधान अमित गोयल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। विष्णु गोयल और नवराज मित्तल ने बताया कि महोत्सव के दौरान शानदार आतिशबाजी की गई। महासचिव संदीप गुप्ता ने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। रावण दहन बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इसी भावना के साथ इस बार कार्यक्रम को भव्य बनाने के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रमुखता दी। 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले और आकर्षक आतिशबाजी को देखने के लिए पंचकूला सहित पूरे ट्राईसिटी के लोगों में उत्सुकता थी।
इस अवसर पर सतपाल गर्ग, विष्णु गोयल, नवराज मित्तल जॉनी, संदीप गुप्ता, अमित गोयल, प्रदीप कांसल, दीपक गोयल, दिव्या गोयल, तिलक बंसल, संदीप सिंगला, विनोद गर्ग, ज्ञान सिंह, राज मित्तल, भूषण गर्ग, अजय अग्रवाल, राकेश गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, मुकेश संगला, पंकज और विजेंद्र गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *