पत्रकारिता के मूल्यों में गिरावट के दौर में एक मशाल की तरह थे ओपी शर्मा: जादौन

 

रमोला न्यूज़ ब्यूरो

चंडीगढ़, 31अक्टूबर।ऑल प्लेटफॉर्म्स जर्नलिस्ट्स फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जादौन ने चंडीगढ़ स्थित वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि ओपी शर्मा का असामयिक निधन मिशन पत्रकारिता को बड़ा आघात है।

जादौन ने ओपी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शर्मा पत्रकारिता के मूल्यों में गिरावट के दौर में एक मशाल की तरह थे।उनकी भूमिका गंभीर पत्रकारिता के वाहक के रूप में देखी जा सकती थी।उनके तार्किक सवाल सच्चाई को सामने लाने में मददगार होते थे।

जादौन ने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र गंभीर दुरावस्था से गुजर रहा है।छल कपट की राजनीति से सत्ता पर काबिज रहने की होड मची हुई है।जनता के वास्तविक हितों की अनदेखी की जा रही है। सरकारों की नीतियां देश और समाज के दूरगामी हितों को ध्यान में रखने के बजाय सत्ता में बने रहने के लिए वोटों को आकर्षित करने वाली होती है। ऐसे दौर में सच्ची पत्रकारिता की जरूरत है।आज भी पत्रकारिता ब्रिटिश शासन के दौर की तरह चुनौतियों से भरी है।खरी पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का दमन किया जा रहा है।पत्रकारों को सुविधा देने के बदले अंध समर्थन की अपेक्षा की जाती है। ऐसे दौर में ओपी शर्मा एक मिसाल और मशाल दोनों थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *