मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्भालेंगे नागरिक उड्डयन विभाग का कार्यभार  

 

कोमल रमोल

 रमोला न्यूज़ ब्यूरो

चंडीगढ़ , 26 नवंबर-हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सलाह पर, तत्काल प्रभाव से उन्हें उनके वर्तमान विभागों के अतिरिक्त नागरिक उड्डयन विभाग का कार्यभार भी सौंपा है।

इसके साथ ही, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल के पास अब नागरिक उड्डयन विभाग का कार्यभार नहीं रहेगा।

इस संबंध में विभागों के आवंटन संबंधी 20 अक्टूबर, 2024 की अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए आदेश जारी किए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *