पंजाब लोक भवन मे पंजाब के राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल, पंजाब के मुख्यमंत्री एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया
रिपोर्ट :कोमल रमोला चंडीगढ़, 13 जनवरी: पंजाब लोक भवन में आज सायंकाल लोहड़ी का पर्व पारंपरिक पंजाबी अंदाज़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें इस पर्व की सांस्कृतिक विरासत और लोक-जीवन की झलक देखने को मिली। इस समारोह का आयोजन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया द्वारा किया गया।…

