कालका में निकाली गयी तिरंगा यात्रा, उमड़ा जन समूह

कालका में निकाली गयी तिरंगा यात्रा, उमड़ा जन समूह

कालका: 19 मई: पाकिस्तान परस्त आतंकी ठिकानो को नेस्तनाबूत करने और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाये गए ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य और सम्मान में भारतीय जनता पार्टी के कालका मंडल अध्यक्ष कपिल गौड़ के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कालका रेलवे स्टेशन से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम जनता ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता और वन्दे मातरम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। तिरंगा यात्रा में नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण लाम्बा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा की बबली शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नरेश सेन, जिला मंत्री विनोद सवर्णी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भुवनजीत सिंह सूदन, कालका मंडल प्रभारी पूनम कोहली, कार्यकारी जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा जसबीर सिंह जस्सा, मंडल महामंत्री चरणप्रीत सिंह, यशपाल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा राम दयाल नेगी, पूर्व पार्षद विजय कालिया, वरिष्ठ नेता कृष्ण लाल खुराना सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रमुख रहे। तिरंगा यात्रा का समापन कालका के गांधी चौक पर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *