कालका विधानसभा क्षेत्र के लोगों को खस्ताहाल सड़कों से निजात मिलने की उम्मीद नहीं- विजय बंसल

पिंजौर 28 मार्च

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने आज हरियाणा प्रदेश की भाजपा सरकार के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र के लोगों को खस्ताहाल सड़कों से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। विजय बंसल एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने आरटीआई एक्ट 2005 के तहत पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट से कालका विधानसभा की सड़कों के विषय में जानकारी मांगी थी विभाग के कार्यकारी अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी से खुलासा हुआ है कि सरकार और विभाग कालका क्षेत्र की सड़कों के विषय में किस प्रकार से ढुलमुल रवैया अपना कर लोगों को ना केवल टूटी-फूटी सड़कों पर पड़े हुए गड्ढों पर चलने को मजबूर कर रही है बल्कि टूटी सड़कों के करण वहनों को भी नुकसान पहुंचा रही है साथ ही दुर्घटना में लोगों की जानमाल का नुकसान भी हो रहा है।

विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि शिवालिक विकास मंच की ओर से कई बार अधिकारियों मंत्रियों आदि को सड़कों की रिपेयर करने के लिए ज्ञापन दिए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई विजय बंसल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सभी सड़कों का निर्माण कार्य और रिपेयर का काम पूरा ना किया गया तो वह पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे।

विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शहर स्पाटा करने के लिए प्रतिवर्ष लाखों सैलानी पिंजौर कालका क्षेत्र से होकर ही निकलते हैं इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के लिए भी प्रतिदिन लगभग 35000 वाहन यहां से गुजरते हैं और हजारों की संख्या में बद्दी की यूनिवर्सिटी में छात्रों की आवाजाही लगी रहती है। लेकिन कालका विधानसभा की खस्ताहाल सड़कों के कारण अन्य प्रदेशों में हरियाणा प्रदेश की छवि खराब हो रही है।

विजय एडवोकेट ने कहा कि कालका स्थित विभाग के उपमंडल अभियांता कार्यलय को पीडब्लूयुडी डेपार्टमेंट के अधिकारी अपनी सुविधा के अनुसार पंचकुला से ही चला रहे हैं कालका उपमंडल कार्यलय में केवल एक चपरासी ही मिलता है। विजय बंसल एडवोकेट ने बताया कि पीडब्लूयुडी डेपार्टमेंट के कार्यकारी अधिकारी ने आरटीआई एक्ट के तहत दी जानकारी में बताया की लोक निर्माण विभाग भवन एंव सड़कें उपमंडल अभियांता का कार्यलय कालका में ही है इसे पंचकुला शिफ्ट नहीं किया गया है ना ही इसकी कोई अधिसूचना विभाग के पास है। लेकिन यह भी वस्तविकता है कि कालका उपमंडल कार्यलय में केवल चपरासी मिलता है सभी अधिकारी पंचकुला से ही काम कर रहे हैं।

बंसल ने बताया कि आईटीआई में विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि कालका रामनगर से लेकर खेड़ावाली और खुदाबख्श तक तीन सड़के हैं जिसमें एक कालका पपलोहा खेड़ा वाली रोड के सुधार के लिए नाबार्ड के तहत 764.83 लाख का अनुमान बनाकर सक्षम प्राधिकारी से आवश्यक मंजूरी के लिए भेजा गया है, लिंक रोड कालका पपलोहा खेड़ा वाली के सुधार के लिए नाबार्ड के तहत एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज रखा है, इसी प्रकार चरणीय बाढ़ गोदाम से खुदा बख्श और बनोई खुदा बख्श तक की सड़क का मरम्मत कार्य का भी अनुमान बनाकर सरकार को मंजूरी के लिए भेज रखा है। विजय बंसल ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार को लगभग 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं केंद्र में बीजेपी की सरकार हरियाणा प्रदेश में बीजेपी की सरकार कालका नगर परिषद में भी बीजेपी का अध्यक्ष है, ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी और प्रतिवर्ष सरकार को लाखों करोड़ों रुपए का टैक्स देने के बाद भी लोगों को टूटी-फूटी सड़कों पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है जिस कारण न केवल दुर्घटनाएं घट रही हैं बल्कि लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और ट्रैफिक जाम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा में तीसरी बार सरकार को बने हुए 5 महीने से अधिक का समय हो चुका है लेकिन फिर भी सड़कों के सुधार के लिए कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इतना ही नहीं पिछले 5 वर्षों से अधिक समय से लोग गड्ढे वाली टूटी-फूटी सड़क पर ही चलने को मजबूर हैं।

विजय बंसल ने बताया कि विशेष कर पिंजौर के खाकी शाह दरगाह मलाह मोड़ से लेकर काली माता मंदिर कालका तक पुरानी नेशनल हाईवे सड़क पिछले कई वर्षों से टूटी हुई थी। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट ने सड़क की रिपेयर करना शुरू किया था लेकिन सड़क की रिपेयर में घटिया सामग्री प्रयोग करने के कारण कुछ ही दिनों में सड़क टूटनी शुरू हो गई थी लगभग एक साल बाद भी सड़क के गड्ढों को नहीं भरा जा सका है। उन्होंने बताया कि विभाग ने जानकारी में बताया कि 1432 लाख रुपए की धनराशि सड़क के मरम्मत के लिए मंजूर हुई थी अभी तक 985 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं और यह सड़क अभी दोष दायित्व अवधि में है और अनुबंध ठेकेदार को सड़क के पेचवर्क के लिए पत्र भेजे गए हैं ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है जल्द ही पूरा होने का आश्वासन दिया गया है।

विजय बंसल एडवोकेट ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनाव में लोगों से झूठे वादे किये थे सरकार को लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *