आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ के वार्ड-30 से पदाधिकारियों की घोषणा की
– हरदीप बुटेरला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को दी बधाई
चंडीगढ़, (हरमिंदर नागपाल)
आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई ने वार्ड-30 में पार्टी का विस्तार करते हुए वार्ड अध्यक्ष समेत कई अन्य पदों पर नियुक्तियां की हैं।
पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने गुरबख्श सिंह, राकेश बाली, लखवीर सिंह, आदर्श राय (उपाध्यक्ष); चरणजीत सिंह महासचिव; सुरजीत सिंह कोषाध्यक्ष; अवतार सिंह, ज्ञान चंद, सोनू शर्मा, बलराम सिंह, अवतार सिंह, नवीन चावला, अमरजीत सिंह (सभी सचिव); हरभजन सिंह, करमजीत सिंह, करतार सिंह, बलजीत, राजिंदर सिंह, रोहित कुमार अरोड़ा और आकाश कौशल (सभी संयुक्त सचिव); आहूजा जी को सलाहकार नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा गगनप्रीत सिंह, सुनीता चावला, राजकरण, हरि चंद, मनप्रीत सिंह, जतिंदर कुमार, सौरव गिल, जगदीश सिंह, सेवा सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है।
आप नेता हरदीप सिंह बुटेरला ने इन पदाधिकारियों व अपने वार्ड के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर बधाई दी तथा पार्टी हाईकमान का आभार भी व्यक्त किया।
श्री बुटेरला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों से अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने तथा पार्टी की उन्नति के लिए काम करने की अपील की।