किसानों, गरीबों एवं आम लोगों के मसीहा थे जननायक ताऊ देवीलाल- ओ पी सिहाग

जजपा पंचकूला ने मनाई ताऊ देवी लाल की 25 वीं पुनःतिथि
पंचकूला, 6 अप्रैल: आधुनिक हरियाणा के निर्माता,असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, किसान-कमरे वर्ग के मसीहा , देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा, जननायक ताऊ देवीलाल की 25 वीं पुण्यतिथि पर पंचकूला जजपा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग के नेतृत्व में जजपा पंचकूला के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पहुंचकर उनको श्रृद्धा सुमन अर्पित किए तथा श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जजपा नेता ओ पी सिहाग ने कहा कि युग पुरूष ताऊ देवीलाल हमेशा किसान-कमरे वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे ।वे त्याग की मूर्ति थे।जीवनभर वे हरियाणा के हर व्यक्ति के सुख-दुख को समझ कर उनके हितों व न्याय की लड़ाई लड़ते रहे।चौपालो का निर्माण, बुढ़ापा पेंशन, किसानों के कर्ज , प्राकृतिक आपदा की वज़ह से फसलों के खराब होने पर मुहावजा , गरीब लोगों के लिए काम के बदले अनाज, आम जनता को तुरंत न्याय दिलाने के लिए जनता दरबार जैसी अनेक योजनाएं चलाकर उन्होंने हरियाणा के लोगों का विकास व हितों की रक्षा की। हरियाणा का हर वर्ग आज भी ताऊ देवीलाल जी की चलाई नीतियों का दीवाना है। इसी प्रकार की नीतियों व योजनाओं को आगे बढाने का काम जेजेपी पार्टी व जननायक ताऊ देवी लाल की छवि माने जाने वाले युवा नेता दुष्यंत चौटाला आज भी कर रहे हैं।
आज श्रद्धेय ताऊ देवी लाल को श्रद्धांजलि देने वालों में जजपा के वरिष्ठ नेता तेज सिंह तेवतिया, धर्मवीर सिहाग , पार्षद राजेश निषाद, पार्षद मयंक लांबा,के सी भारद्वाज, ईश्वर सिंहमार , डी आर कैरो,सुरिन्दर चड्डा, सतबीर धनखड़, राजेन्द्र मेहरा, जयपाल नंदल, विजय पांचाल , कप्तान डी वी सिंह, सोहनलाल गुजर, मल्कियत सिंह ,रणधीर पवार, शुभम सांगवान, प्रतीक अहलावत आदि के अलावा उनकी नीतियों को मानने वाले काफी अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *