पहलगाम आतंकी हमला कायराना और जघन्य, पूरी दुनिया स्तब्ध – अजय मित्तल

 

पंचकूला: 23 अप्रैल: भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा और भर्त्सना की है। अजय मित्तल ने कहा, पाक परस्त आतंकियों द्वारा की गयी कायराना और जघन्य हरकत से पूरी दुनिया स्तब्ध है। अजय मित्तल ने आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को भाजपा जिला संगठन की तरफ से श्रृद्धांजलि देते हुए उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अजय मित्तल ने कहा, आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों में से एक हरियाणा के करनाल निवासी शहीद नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या पूरे हरियाणा वासियों के लिए बहुत ही दुखद घटना है। अजय मित्तल ने विश्वास जताते हुए कहा, किसी भी सूरत में दहशतगर्द बख्शे नहीं जायेंगे, भारत सरकार जल्द ही इस आतंकी हमले का ऐसा करारा जवाब देगी जिससे आतंकी भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत करने की सोचेंगे भी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *