गंगनानी के पास हैली क्रेस, छह तीर्थयात्रियों की मौत , 1 घायल को एयर लिफ्ट किया

 

रिपोर्ट : सुरेश चंद रमोला
उत्तरकाशी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री से पहले हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह तीर्थ यात्रियों की दर्दनाक मौत हुई है। गुरुवार को तीर्थ यात्रियों को गंगोत्री धाम लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
दुर्घटना में छह लोगों की घटनाएं स्थल पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल को एयर एम्बुलेंस से ऋषिकेश स्थित एम्स भेजा गया है। घटना के बाद जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने चारधाम स्मार्ट कंट्रोल उत्तरकाशी मे उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा, जिला अआदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल सिंह गुसांई के साथ पहुंचे। जिलाधिकारी रेस्क्यू अभियान की पूरी मॉनिटरिंग चार धाम स्मार्ट कंट्रोल रूम से करते रहे।
जिलाधिकारी ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे । छह लोगों की घटनाएं स्थल पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल को ऋषिकेश एम्स को एयर एम्बुलेंस मगाई गई है जिससे भटवाड़ी के नैटिन से एयरलिफ्ट किया गया है। हेलीकॉप्टर में पांच महिलाएं और पायलट सहित दो पुरुष सवार थे।
घटना की सूचना पर जिला प्रशासन का राहत और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे ।
उधर लगभग 08:50 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना की गई, वहीं पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक श पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम रवाना हुई। SDRF टीम भटवाड़ी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरने का रेस्क्यू कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है। यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे।
दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घायल का विवरण –
1- मकतूर भास्कर निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्रा प्रदेश, उम्र 51 वर्ष।
मृतकों का विवरण
1 – विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड पावई मुंबई महाराष्ट्र,उम्र 57 वर्ष।
2 रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज गुजरात उम्र 60 वर्ष, पायलट।
3- राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।
4- रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी2 हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई suburban महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष।
5 – कला चंद्रकांत सोनी पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए – 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष।
6 – वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्रा प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।
पुलिस/ sdrf/ राजस्व विभाग द्वारा मृतकों को सड़क तक रेस्क्यू किया जा रहा है। दृष्टिगत

मृतकों की सूची

1. काला सोनी (एफ) 61, मुंबई
2. विजया रेड्डी (एफ) 57, मुंबई
3. रुचि अग्रवाल (एफ) 56, मुंबई
4. राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी

5. वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ) आंध्र प्रदेश।
6. रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात – पायलट।

घायल की सूची

1. मस्तू भास्कर (एम) 51, एपी, घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *