शिरडी साईं मंदिर पिंजौर में शिवरात्रि में रात्रि चार पहर का रुद्राभिषेक एवं भव्य आरती होगी

 

* उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध विख्यात आचार्य जमुना प्रसाद जी रात्रि चार पहर की आरती और रुद्राभिषेक करेंगे

पिंजौर 22 फरवरी : शिर्डी साईं मंदिर शिव कॉलोनी पिंजोर में महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जायगी मंदिर के संचालक साईं भगत महेश रमोला ने बताया की इस अवसर पर रात्रि को रुद्राभिषेक और चार पहर की आरती उत्तराखंड के विख्यात आचार्य जमुना प्रसाद जी की देखरेख में भव्य रूप से की जाएगी उन्होने कहा की
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का पूजन और व्रत किया जाता है. इस दिन विधि पूर्वक भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने पर विशेष फलों की प्राप्ति होती है. जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं. साथ ही जीवन में सुख और सौभाग्य प्राप्त होता है.
ये दिन भगवान शिव की पूजा-अराधना के लिए अत्यंत पावन माना जाता है. महाशिवरात्रि के दिन लोग पूर्ण श्रद्धा के साथ भगवान शिव का पूजन और रुद्राभिषेक करते हैं. महाशिवरात्रि का दिन शिव की भक्ति, पूजन और व्रत से पूर्ण होता है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगी. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर हो जाएगा.
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान भोलेनाथ के संग माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इसलिए हर साल बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि मनाई जाती है। महाशिवरात्रि के रात्रि को शिव-गौरी की विधि-विधान से पूजा की जाती है क्योंकि यह रात शिव से शक्ति के मिलन की रात होती है। महा शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे साधक की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है। महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा होती है. हर प्रहर में पूजा का अलग समय होता है .
पहला प्रहर – शाम 6:18 बजे से रात 9:25 बजे तक
दूसरा प्रहर – रात 9:27 बजे से 12:33 बजे तक
तीसरा प्रहर – रात 12:33 बजे से 3:39 बजे तक
चौथा प्रहर – रात 3:39 बजे से सुबह 6:45 बजे तक .
मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी पर भ्रमण करने आते हैं.
इस दिन चार प्रहर की पूजा करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है.
चार प्रहर की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
चार प्रहर की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *