परशुराम जन्मोत्सव समारोह देश के सैनिकों एवं शहीदों को समर्पित कार्यक्रम होगा: डॉ अरविंद शर्मा

 

पंचकूला 23 मई-
हरियाणा के सहकारिता,पर्यटन , जेल मंत्री डॉ अरविंद शर्मा आगामी 30 मई को पहरावर में आयोजित किए जाने वाले भगवान परशुराम जयंती समारोह के लिए निमंत्रण देने के लिए शुक्रवार को पंचकूला पहुंचे।

पंचकूला के सेक्टर 12 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में लोगों को समारोह का निमंत्रण देते हुए उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने के लिए लोगों से अपील की।

निमंत्रण देने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गौड ब्राह्मण, विद्या प्रचारिणी संस्था कैंपस पहरावर (रोहतक) में हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह देश के सैनिकों एवं शहीदों को समर्पित कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाना है।

उन्होंने लोगों को निमंत्रण देते हुए कहा कि
सैनिकों और शहीदों के सम्मान में
गवान परशुराम जी की शान में
36 बिरादरी के कल्याण में
ब्राह्मण है मैदान में।
उन्होंने कहा कि समाज की भलाई के लिए ब्राह्मण समाज हमेशा आगे रहा है।

जेलों में सुधार के लिए निरंतर किया जा रहा काम
जेल मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि जिलों में सुधार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेलों में बंद कैदियों का मानसिक स्वास्थ्य ठीक हो इसके लिए बंदियों को योगासनों का अभ्यास कराया जा रहा है साथ ही हर सप्ताह श्रीमद् भागवत गीता का पाठ भी कराया जा रहा है ।
मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि सहकारिता विभाग को अपडेट करते हुए कंप्यूटराइज किया जा रहा है और आने वाले समय में विभाग को और अपग्रेड किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *