समाज की उन्नति और खुशहाली में अग्रवाल समाज की भूमिका अग्रणी – अजय मित्तल

अग्रवाल समाज ने भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल को किया सम्मानित

पंचकूला: 27 जुलाई:

गत शनिवार को पंचकूला सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन में अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, नगर महापौर कुलभूषण गोयल और एनटीपीसी के डायरेक्टर पंकज गुप्ता को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में शहर के तमाम नामी उद्योगपति, व्यापारी, समाज सेवी, राजनीतिक पार्टियों के नेता एवं अग्रवाल समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा जिला संगठन में नवनियुक्त उपाध्यक्ष तेजिंदर गुप्ता (टोनी), सह मीडिया प्रमुख राजेश गोयल, पार्षद सुनीत सिंगला, सुशील गर्ग के अलावा जिला महामंत्री जय कौशिक, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, पार्षद सोनिया सूद, ओमवती पुनिया एवं अन्य विशिष्ट जनों को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य जनों में सत्य नारायण गुप्ता, बाबू बृज लाल, अमित जिंदल, जगमोहन गर्ग, प्रदीप गर्ग, संजय सिंगला, कुसुम गुप्ता, सुरेश गर्ग, अतुल गर्ग, उदित मित्तल, अनिल थापर, राज मित्तल, शिव कुमार गुप्ता, अनुज (सन सिटी), मुकेश बंसल, दिनेश गुप्ता, दिनेश बंसल, देवी दयाल गोयल, सतीश (माया गार्डन), तेज पाल गुप्ता, सतीश मंगला, विजय गर्ग, भूषण, वनीत जैन, धर्मपाल सिंगला, राकेश जिंदल, कृष्ण गोपाल, संदीप मित्तल अनिल गोयल, मनुभव ललित गोयल, अमित गोयल, बिट्टू लहरा, रामेश्वर गोयल, जॉनी, गगन गर्ग, पालू मानसा, रविंदर मानसा, संजीव गर्ग, नरेश सीए, दिनेश जिंदल, प्रदीप गोयल, संदीप (सैंडी), प्रिंस गोयल, डॉक्टर संजीव जिंदल, डॉ राजेश बिंदल, विपन गोयल, सुरेंदर सिंगला (कविराज), रमन सिंगला, सुनील सिंगला, कृष्ण बंसल, कृष्ण गोयल, विशाल गुप्ता, रमेश गर्ग, अनिल मित्तल, नरेश जिंदल, राम कुमार गर्ग, मुनीश कैथल, महावीर सिंगला, राकेश जिंदल, रमेश जिंदल, रोशन जिंदल, विनोद जिंदल, विनोद जैन, परषोत्तम गर्ग, मुकेश गोयल, राकेश गोयल, मनोज गर्ग, राजकुमार जैन के अलावा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, युवराज कौशिक, जिला मीडिया प्रमुख के. चन्दन, जिला मंत्री अनुराधा वर्मा, अमरिंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, मंडल महामंत्री पुष्पा सिंहरोहा, दिनेश चौहान, बी एस सिसोदिया, धरमिंदर शर्मा, बिंदर गुज्जर व अन्य प्रमुख रहे।

सम्मान समारोह में बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा, समाज की उन्नति और खुशहाली में अग्रवाल समाज की हमेशा से अग्रणी भूमिका रही है, तमाम सामाजिक, धार्मिक कार्यो में अग्रवंशज बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे है। अजय मित्तल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा को सर्व समाज और पंथ का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य करने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। मित्तल ने कहा, पंचकूला का अग्रवाल समाज भी पूरी एकजुटता के साथ भाजपा के पक्ष में मज़बूती से खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *